थाना क्षेत्र के लीलापुर, घरौंदा गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश, मछली पकड़ने को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं के मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। लीलापुर निवासी रोशन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सुबह लगभग 10 बजे कुनबीपुर निवासी कुछ लोंगो में मछली मारने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर मारपीट शुरु कर दी गई जिसमें लीलापुर के चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। घरौंदा गांव में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में हुई मारपीट का मामला थाना पहुंचने पर पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि लीलापुर के मामले में 10 और घरौंदा के मामले में छह लोगों का चालान शांतिभंग चालान कर दिया। गावं में तनाव पर नजर रखी जा रही है।