फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 782 वाहनों का कटा चालान, 9.25 लाख का लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को यातायात और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 782 वाहनों का चालान काटा गया। यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि ज्ञानपुर, भदोही, औराई,महराजगंज, बाबूसराय आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए 660 दो पहिया और 122 चार पहिया सहित कुल 782 वाहनों का चालान काटा गया। 9,25,000 जुर्माना लगाया गया। एक नवंबर से 30 दिवसीय यातायात माह चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें