फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिफ्ट में अनाज वितरण करेंगे कोटेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन में गरीबों को दिक्कत न हो इसके लिए एक अप्रैल से कोटे की दुकानों पर राशन वितरण शुरू हो जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दो शिफ्टों में अनाज का वितरण होगा। पूर्ति विभाग की ओर से कोटेदारों को गाइडलाइन भेजकर उसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन से जिले के बाजार से लेकर ग्रामीण अंचलों की अधिकतर दुकानों पर ताला लगा है। जरूरी सामान की दुकानें खुली हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग पैसे के अभाव में खरीददारी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण-नगरीय क्षेत्रों में दिहाड़ी मजदूरों को पेट भरने के लिए पूर्व से मिलने वाले राशन के साथ पांच किलोग्राम अतिरिक्त गेहूं, चावल, एक किलो दाल आदि देने की व्यवस्था की गई है। एक सप्ताह तक आपूर्ति विभाग से नामित निरीक्षकों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट भी विभाग को सौंपकर एक अप्रैल से राशन वितरण सुनिश्चित कराने की रणनीति तैयार कर ली।
जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि गाइड लाइन जारी कर ब्लॉकवार वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। प्रथम वरीयता में अंत्योदय, मनरेगा और श्रम विभाग में पंजीकृत लोगों को नि:शुल्क राशन दिया जाएगा। दुकानदार दो शिफ्टों में सुनिश्चित कर 40 से 50 की संख्या में लोगों प्रतिदिन राशन वितरण करेंगे। नि:शुल्क वितरण के बाद ही पात्र गृहस्थी का नंबर लगेगा। सभी कार्डधारकों, मजदूरों को अतिरिक्त राशन की भी व्यवस्था तीन माह तक मिलती रहेगी। पात्र गृहस्थी के कार्डधारक भी अतिरिक्त राशन का लाभ उठाकर निर्धारित दाम व्यय करेंगे। प्रति दुकानों पर एक-एक नोडल अधिकारियों को भी तैनात कर निरीक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। वितरण व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही और मनमानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें