जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को दर्जन भर से अधिक कांग्रेसी पद यात्रा कर जिला मुख्यालय पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के चलते महंगाई चरम पर पहुंच गई है।
पांच सूत्रीय मांगो में किसानों को एकड़ के अनुसार 25 हजार रुपया मुआवजा, खाद,बीज, बिजली बिल में रियायत, भूमि अधिग्रहण बिल कानून में संशोधन को वापस, वास्तवित जरूरत से अधिक भूमि अधिग्रहित न हो, औराई चीनी मिल को चालू कराने की मांग की गई।
जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र उपाध्याय एवं जिला महासचिव सुनील उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्च पर विफल हो चुकी है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सिद्धार्थ मिश्रा, संजीव दूबे, रूद्रपति दूबे, जगदीश पासी, दीना दूबे, जयशंकर, अनुपम आनंद, शारदा सरोज, जान मोहम्मद, शिवधारी सरोज, राकेश श्रीवास्तव, राम आसरे पासी, विनोद दूबे, गंगा प्रसाद, लालमनि चौरसिया, रामजी प्रजापति, बेनीफा आदि रहे।