फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार छात्र हितों की कर रही अनदेखी : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर नगर के सादात रोड स्थित निजी मैरेज हॉल में सपा छात्र सभा की ओर से छात्र महासम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अंकित भारती ने छात्रों से मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा। फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति, परीक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और विश्वविद्यालयों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए सपा विधायक ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर छात्रों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों के अवसर कम किए जा रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भरोसा प्रभावित हो रहा है। परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के साथ युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने कहा कि छात्रों को सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाना चाहिए। अब शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और समानता आधारित समाजवादी विचारधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि छात्र और युवा देश के भविष्य की आधारशिला हैं, इसलिए उनके सामने आने वाली समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। इस मौके पर सत्येंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। छात्र महासम्मेलन का आयोजन, फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति और परीक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें