ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 111वीं जयंती मनाई गई। सपा नेताओं ने लोहिया जयंती के अवसर पर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात करने का आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी के कहा कि डॉ. लोहिया समाजवाद के महान विभूति थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश तरक्की की राह पर बढ़ सकता है। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि वह चाहते थे कि व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। सपा नेता अजीत सिंह क्षत्रिय ने कहा कि लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक है। समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया समता मूलक समाज की संरचना के पक्षधर थे। वे गरीब और अमीर के बीच की खाई को खत्म कर देना चाहते थे। डॉ. लोहिया ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाजवादी विचार आज की जरूरत है। संचालन जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, शोभनाथ यादव, रामयज्ञ पाल, बाबा बिंद, कमला शंकर महतो, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, काशीनाथ पाल, संतलाल यादव आदि रहे।