ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने शनिवार को सुरियावां ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। पेयजल की अधूरी टंकी देख कर उन्होंने नाराजगी दिखाई। बीडीओ से विकास कार्य की जानकारी ली। परिसर में साफ-सफाई की हालत ठीक न होने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि ब्लॉक परिसर को साफ-सुथरा रखा जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत नरोत्तमपुर में निर्मित परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सोख्ता का कार्य अधूरा मिला। पंचायत सचिव ने बताया कि आधी ग्राम पंचायत में जल संयोजन नहीं हो सका है। केयर टेकर ने बताया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज है। इससे पूरी क्षमता से जहां मोटर नहीं चल पा रही है। वहीं टंकी को पूरा नहीं भरा जा रहा है। सीडीओ ने एक्सईएन जल निगम को निर्देश दिया कि परियोजना को जल्द पूर्ण कराएं।