समारोह में विधायक ने दुुगुना गांव के लिए कई घोषणाएं की। 40 लाख का सीसी मार्ग, नहर की पुलिया सहित 100 सोलर लाइट, प्रत्येक घर में शौचालय बनवाने की घोषणा की।
ज्ञानपुर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर वर्ग के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। भाजपा की तरह झूठे वायदे सपा नहीं करती है जो वायदे किए गए थे उसे पूर्ण कर दिया।
कार्यकर्ताओं से कहा कि वह प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 मजबूत लोगों को जोड़ें। उन्होंने दुगुना गांव में सड़क निर्माण के लिए 40 लाख, 100 सोलर लाइट, प्रत्येक घर में शौचालय की घोषणा की और कहा कि जिन लोगों को आवास नहीं है उन्हें इंदिरा आवास दिलाया जाएगा।
इसके लिए गांव में कमेटी बनाकर पात्रों की सूची देने को कहा। गांव के मुसई यादव के आसमयिक मौत पर परिवार वालों को 50 हजार, आकाशीय बिजली से मृत मवेशियों के लिए पाल बस्ती के झगड़ू पाल, साहब पाल और हरिनाथ पाल को प्रत्येक मवेशी दो हजार के दर से 48 हजार रुपये दिया।
आनंद शिक्षा निकेतन के प्रबंधक को स्कूल की छत बनाने के लिए एक लाख और शौचालय के लिए 20 हजार दिया। विधायक ने आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल महिला जयदेवी को 10 हजार की फौरी सहायता दी।
लोहियावाहिनी के शिवचंद्र यादव ने ज्ञानपुर विधायक के कराए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व युवाओं ने बाइक जुलूस निकालकर विधायक का स्वागत किया।
डीघ ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा ने आकाशीय बिजली गिरने से मारे गए पाल बस्ती के पशुओं की अनुदान राशि 72 हजार का चेक पशुपालकों को दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा, लालजी यादव, कल्लूराम यादव, डा. शिवचंद्र यादव, सीताराम पाल, पंडित पाल, राहुल दूबे, रवि पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, जनार्दन बिंद, शेषधर यादव, प्रेमप्रकाश तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।