फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा शुरू,

विज्ञापन
नगर के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में परीक्षा हाल से बाहर निकलते दसवीं के विद्यार्थी - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा जिले में बुधवार से विधिवत शुरू हो गई। परीक्षा तो मंगलवार से शुरू हो गई थी लेकिन जनपद में पहली परीक्षा आज थी। जनपद में 16 विद्यालयों के 10वीं और 12वीं में 2953 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जिनके लिए जिले में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन दसवीं के परीक्षार्थियों की अंग्रेजी साहित्य व भाषा की परीक्षा थी जो पहली पाली में हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल सात परीक्षा केंद्रों में से भदोही नगर में वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल व ग्रीन व्यु पब्लिक स्कूल में परीक्षाएं हुईं। प्रश्नपत्र सुबह 9.30 बजे स्टेट बैंक की शाखा से मिली। 10 बजे प्रश्नपत्र का पैकेट खोला गया 10.15 बजे प्रश्नपत्र का वितरण किया गया जिसे पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय देते हुए 10.30 बजे उन्हें लिखने की अनुमति दी गई। प्रश्नपत्र 2 घंटे का था। कोविड गाइडलाइन को देखते हुए एक कक्ष में केवल 18 विद्यार्थियों को बैठाने के दिशानिर्देश का पालन किया गया। दर हलीमा पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डा.मोबीन अशरफ ने बताया कि उनके यहां कुल पंजीकृत 323 विद्यार्थियों में से 321 उपस्थित रहे। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मेहरा ने बताया कि उनके यहां पंजीकृत 449 बच्चों में 6 अनुपस्थित रहे। जबकि ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्रीराम सिंह ने बताया कि उनके यहां पंजीकृत कुल 163 में 3 अनुपस्थित रहे। खास बात यह है कि इस बार की परीक्षाओं के बीच बीच में छात्र-छात्राओं को काफी समय दिया गया है। केवल एक पाली में ही परीक्षा होनी है, किसी दिन 12वीं की तो किसी दिन 10वीं की। दयावंती पुंज माडल स्कूल, जेडी पब्लिक स्कूल, ओम पब्लिक स्कूल, सेंट थामस ज्ञानपुर में भी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें