बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : 1
जनपद के छह केंद्रों पर शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर कुल 2787 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अंग्रेजी की परीक्षा सुबह 10.30 बजे प्रारंभ हुई। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की आवश्यक जांच की गई फिर उन्हें कक्ष में जाने दिया गया। दोपहर 1.30 बजे परीक्षार्थी जब बाहर निकले तो कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र अनुकूल रहा। बताया कि पाठ्यक्रम जिसकी तैयारी कराई गई थी उसी में प्रश्न आए इसलिए खास दिक्कत नहीं हुई। कुछ विद्यार्थियों के चेहरे पर मायूसी दिखी। जिला कोआर्डिनेटर शालिनी मेहरा ने बताया कि दसवीं में अंग्रेजी की 25 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक चल रही है। बताया कि ओम पब्लिक स्कूल, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल, दयावंती पुंज माडल स्कूल सीतामढ़ी, सेंट थामस स्कूल ज्ञानपुर तथा जयराजी देवी पब्लिक स्कूल जंगीगंज में परीक्षाएं हो रही हैं।