फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में नकलची पकड़ी गई

Tue, 12 Dec 2017 01:15 AM IST
भदोही अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्राएं।
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनोें पालियों नें सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई। शाम की पाली में एक नकलची पकड़ी गई। जिसे रस्टिकेट कर दिया गया। वही 54 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। दो दिन की परीक्षा में अब तक चार नकलची पकड़े जा चुके हैं। महाविद्यालय में सुबह की पाली में एमए प्रथम सेमेस्टर की गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल और समाज शास्त्र, एमएससी प्रथम सेमेस्टर की रसायन, भौतिक, जंतु, वनस्पति विज्ञान और गणित, बीसीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई। परीक्षा में 786 परीक्षार्थी शामिल हुए, वही 29 ने परीक्षा से दूरी बना ली। शाम की पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर की हिंदी, संस्कृत, दर्शन शास्त्र, इतिहास, प्राचीन अतिहास, मध्यकालीन इतिहास, अंग्रेजी और उर्द, बीएड के त़तीय सेमेस्टर और एमकाम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षांए हुई। कुल 894 ने परीक्षा दी। जबकि 25 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा प्रभारी डा. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि शाम की पाली की परीक्षा के दौरान नकल करते एक छात्रा पकड़ी गई। आंतरिक सचल दस्ते ने नकलची को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें