फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम की देखरेख में 32 छुट्टा पशु भेजे गए गौशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। 29 जनवरी को बलिया से कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के शामिल होने की संभावना को देखते हुए मंगलवार अभियान चलाकर एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा की देखरेख में 32 छुट्टा पशुओं को चीनी मिल औराई में संचालित गोशाला भेजा गया। कयास लगाया जा रहा है कि अब तक ऐसे पशुओं के संरक्षण के नाम पर खर्च हो चुके सात करोड़ से अधिक रुपये के बावजूद पशु गंगा यात्रा में कहीं व्यवधान न खड़ा कर दे।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस सहित ईओ गोपीगंज अमिता सिंह, घोसिया, खमरिया, भदोही के साथ एक दर्जन से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम गोपीगंज नगर से डेरवांभवानीपुर तक अभियान चलाकर राजमार्ग और लिंक मार्गों पर विचरण करने वाले पशुओं को पकड़ कर वाहनों से गौशाला भेज दिया। उधर इस बात को लेकर भी अधिकारी राहत की सांस लेना शुरू कर दिए हैं कि गंगा यात्रा का रूट डायवर्ट हुआ तो पशुपालन विभाग के कार्य से भी मुक्ति मिल जाएगी। एडीएम ने नगरीय प्रशासन को आगाह किया है कि इस अभियान को आगे भी जारी रखकर पशु पालकों पर लगाम कसा जाय। हिदायत दी है कि ऐसे पशुपालकों को चिह्नित कर कार्रवाई के दायरे में लाया जाए, जो पशुओं से दूध का लाभ लेकर उन्हें सड़कों पर छोड़ रहे हैं। गोवंश को मानव जाति के लिए वरदान बताकर रक्षा की बात कहीं। अभियान में कोतवाल केके राय समेत जिला प्रशासन और नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी शामृिमि ल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें