फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थल पहुंचाएं : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से कृषि, उद्यान, गौ आश्रय स्थल पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि गोवंश का भुगतान समय से सुनिश्चित करें। बीडीओ विशेष अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को कैटल कैचर से पकड़कर गौआश्रय स्थल में संरक्षित कराएं।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) सोलर पंप योजना पर बल देते हुए अधिक आवेदन कराने के लिए कहा। फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति बढ़ाने, मिनी किट का वितरण, फसली ऋण की प्रगति, भूमि संरक्षण की तीनों योजनाओं, प्लांट प्रोटेक्शन आदि पर बल दिया।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह ने कृषि विभाग की चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर कृषि अधिकारी ईरम आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें