फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से आगामी 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। लेकिन ज्यादातर लोग कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के पुलिस कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों व आम लोगों के खिलाफ पुलिस काफी सख्त दिखी । इस क्रम में गोपीगंज नगर में कोरोना गाइड लाइन का पालन नही किये जाने पर नगर के प्रतिष्ठित रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी केसरवानी शोरूम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गोपीगंज पुलिस ने शोरूप के चार मालिकों समेत शोरूम के दो कर्मचारियों के खिलाफ कोरोना महामारी अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं करने पर केसरवानी शोरूम के चार मालिकों समेत दो स्टॉप को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
ज्ञानपुर नगर में भी बुधवार को पुलिस की ओर से कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की । इस दौरान कोरोना कर्फ्यू के गाइडलाइन के मुताबिक जिन दुकानदारों ने सुबह 11 बजे के बाद भी अपनी दुकानें खोल रखी थी उन सभी को पुलिस मौके से हिरासत में करके थाने ले गई। इस दौरान ज्ञानपुर में जिला पंचायत के सामने स्थित एक कटरे में एक दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पास में ही एक शृंगार की दुकान में बैठी कुछ महिलाओं को भी पुलिस ने 11 बजे के बाद दुकान बंद कर देने के लिए सख्त लहजे में चेताया। हालांकि देर शाम ज्ञानपुर कोतवाली में हिरासत में लाए लाए गए सभी दुकानदारों को हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया। इस संबंध में ज्ञानपुर कोतवाल एसएन मिश्रा ने बताया कि आगे भी कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी ।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से आगामी 24 मई तक जिले में लागू कोरोना कर्फ्यू के क्रम में रोजाना बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रहीं है। दरअसल सुबह आठ बजे से लेकर दिन में 11 बजे तक कर्फ्यू में लोगों को खरीददारी करने की छूट दी गई। इस क्रम में बुधवार को सुबह आठ से 11 बजे के दौरान दुकानों पर बहुत ज्यादा भीड़ देखी गई। ज्यादातर लोग कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते रहें तो दुकानदार अपनी दुकानदारी करने में ही मशगूल दिखे। इसके साथ अधिकतर दुकानों में लोगों की बहुत ज्यादा भीड देखी गई।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान बृहस्पतिवार को लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई। दरअसल सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे प्रशासन केे ओर से दुकानों को खोलने की छूट दी गई । इस दौरान बुधवार को ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, सुरियावा व भदोही नगर के ज्यादातर दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई । जबकि इस दौरान ज्यादातर लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के देखे गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें