सर्तकता टीम ने मंगलवार को अवैध रेलवे टिकट बनाने वाले आरोपित वाईटीएस केंद्र के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि 10 जून को रेलवे सुरक्षा बल और मुख्यालय सतर्कता टीम ने पटेलनगर स्थित एक वाईटीएस केंद्र पर छापेमारी की थी।संचालक को नकद, 16 अवैध आरक्षित टिकट के साथ मुख्यालय ले गई थी। दो दिन पूछताछ करने के बाद आरोपित पर केस दर्ज की है। संवाद