कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी मोड़ पर 31 दिसंबर को हुई मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जोगनिका निवासी विकास गौतम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 31 दिसंबर को वह रात नौ बजे चूरा बेच कर घर जा रहे थे। इस दौरान सोनखरी मोड़ पर गोपीगंज नगर के पांच लोग एकजुट होकर मारपीट कर उससे पैसा छिनने का प्रयास किए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राकेश विश्वकर्मा, बबलू भूज, रितीक विश्वकर्मा, अंश जायसवाल, शोभित गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।