फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालने पर 39 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी सोमवार की शाम शहर में जुलूस निकालने वाले 39 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोप है कि गत दिनों एक छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या करने के बाद वरुणा नदी में फेंकने का आरोप लेकर उसे न्याय दिलाने के लिए सोमवार की शाम लोगों ने नेशनल इंटर कॉलेज से पकरी तिराहे तक जुलूस निकाला था। कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत महामारी से बचाव के लिए धारा 144 लागू है। किसी को भी कहीं जमा होने की इजाजत नहीं है। छात्रा मामले में यदि किसी को शिकायत और आंदोलन करना है तो इसके लिए पूर्व अनुमति लेनी जरूरी है, लेकिन सोमवार की शाम लोगों ने पाबंदी को तोड़ कर जुलूस निकाला जिसमें 39 लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें