फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ ने मदरसा का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। नगर पंचायत खमरिया के सभासद मैनुद्दीन अंसारी की शिकायत पर दारुल उलूम सईदिया का मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना के रजिस्टर को देखा। उन्होंने पाया कि एक से लेकर पांचवीं तक के बच्चों को ही मध्याह्न भोजन दिया जाता है। प्रधानाचार्य जर्रार ने कहा की योजना में आठवीं तक का ही कन्वर्जन कास्ट और राशन मिलता है। आठवीं तक के बच्चों को एमडीएम न देने पर बीईओ ने नाराजगी जताई। कहा कि अगर आपको पैसा नहीं मिलता तो इसकी शिकायत करनी चाहिए। राशन वितरण का लेखाजोखा देखा तो जिसमें 528 बच्चों में 208 को ही राशन वितरण किया गया था। केवल 81 बच्चों को खाते में पैसा भेजने के लिए बैंक को डिटेल दी गई। शेष बच्चों का डाटा विद्यालय के पास उपलब्ध नहीं हो पाया। बीईओ ने तीन दिन में व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें