फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धोखाधड़ी कर पदोन्नति पाने के मामले में लिपिक समेत 3 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को गोपीगंज कोतवाली में फर्जी अभिलेख के आधार पर पदोन्नति प्राप्त करने के मामले में एक इंटर कॉलेज के लिपिक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद मिश्रा की अदालत ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई मामलों में केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। औराई ब्लॉक के अमवामाफी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय ने गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज के लिपिक मृत्युजंय पांडेय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोप लगाया था कि अमवामाफी निवासी मृत्युंजय पांडेय जन्मतिथि में हेराफेरी करके कॉलेज के तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाध्यापक के मिलीभगत से 2009 में सेवा अधिनियम की अनदेखी करते हुए तीन साल में पदोन्नति पाकर लिपिक बन गया। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच के पुष्टि के उपरांत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मृत्युंजय पांडेय समेत तत्कालीन प्रबंधक व प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। आदेश के बाद बृहस्पवितार को कोर्ट ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें