महाराजगंज। औराई पुलिस ने शुक्रवार को गिर्दबड़गांव में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में शनिवार को 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को विवादित जमीन को लेकर रामजी उपाध्याय और चंद्रशेखर उपाध्याय के बीच जमके मारपीट हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्ष ने तहरीर देकर जमीन पर हक जताया था।
एक पक्ष का कहना है कि उसकी भूमिधरी जमीन है, जिसपर दूसरा पक्ष जबरन कब्जा करना चाहता है। दूसरे पक्ष का भी यही कहना था कि विवाद की केंद्र में जो जमीन है वह उसकी है। एसओ रामजी यादव ने कहा कि दोनों पक्ष से मिली तहरीर पर एक पक्ष से 23 और दूसरे पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।