गोपीगंज। नगरीय क्षेत्र के दुकानदारों पर लाकडाउन उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। नगर के आधा दर्जन दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कर बाद में उन्हें मुचलका पर छोड़ा गया। इससे व्यापारियों में खलबली मची रही। पुलिस की कार्रवाई देखकर कई दुकानों के शटर गिर गए।
लाकडाउन के नियमों के अनुसार कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से बनाए गए नियमों का पालन न करने वाले बड़े कपड़ा व्यापारी, रेडीमेड, जूते-चप्पलआदि की दुकानों पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालू सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज दयाशंकर ओझा ने अभियान चलाया। इसमें अशोक कुमार जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक दुकान फूलबाग, भरत बरनवाल बिजली दुकान ज्ञानपुर रोड, कृपाशंकर मिश्रा कपड़ा दुकानदार जीटी रोड, अच्छे खान जूता चप्पल दुकानदार जीटी रोड, सरफराज अहमद इलेक्ट्रॉनिक दुकान ज्ञानपुर रोड, संजीव कुमार ज्ञानपुर रोड इलेक्ट्रॉनिक दुकान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि इन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होतका पाया गया। कार्रवाई के बाद नगर में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा हो गया।