फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत मामले में दो डॉक्टरों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां स्थित शिव अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त करते हुए संचालक और आपरेशन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। प्रसूता के परिजनों ने संबंधित हॉस्पिटल के खिलाफ इलाज में लापरवाही की शिकायत जिलाधिकारी गौरांग राठी से की थी। इसके बाद डीएम ने जांच का आदेेश दिया था।
विज्ञापन

सुरियावां के शिव हॉस्पिटल में दो अक्तूबर को एक प्रसूता परिजनों के साथ इलाज कराने पहुंची थी। वहां वाराणसी के डॉ. पीके सिंह ने महिला का आपरेशन किया था। आपरेशन के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की थी। डीएम ने हॉस्पिटल के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद सीएमओ ने हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया। इसके साथ ही हॉस्पिटल संचालक डॉ. जान्स शर्मा और आपरेशन करने वाले डॉक्टर पीके सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश सुरियावां सीएचसी अधीक्षक को दिया है। सीएमओ ने बताया कि सुरियावां के शिव हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें