फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जेवर हड़पने के आरोप में पूर्व विधायक के बेटे समेत तीन पर केस, संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में शिवसेना से विधायक रहे घनश्याम दुबे के बेटे योगेश उर्फ कालिया के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी के आरोप में सुरियावां कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। उनपर धोखे से पारिवारिक जेवरात और कीमती सामान हड़पने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वादी योगेश के भतीजे प्रतीक दुबे ने बताया कि दादा घनश्याम दुबे मूलरूप से भदोही के सुरियावां क्षेत्र स्थित कुशौली गांव के निवासी थे। दादा घनश्याम दुबे लंबे समय से मुंबई में परिवार के साथ रह रहे थे। स्वास्थ्य खराब होने पर पिछले वर्ष गांव आए थे। बीमारी के चलते 31 दिसंबर 2024 को उनका निधन हो गया। बताया कि वे पुश्तैनी मकान में गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान रखे थे। आरोप लगाया कि मकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चाचा योगेश दुबे ने जेवरात निकालकर उसे मुंबई ले जाकर बेच दिया। बताया कि इस घटना को चाचा योगेश दुबे ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 20 दिसंबर 2024 को अंजाम दिया। आरोप लगाया कि चाचा योगेश ने बैंक लॉकर में रखे पारिवारिक जेवरात भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसके बाद पीड़ित भतीजे ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनामिका सिंह की अदालत में वाद दाखिल किया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर योगेश दुबे समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें