औराई थाना क्षेत्र के सेऊर निवासी मोतीलाल सरोज की तहरीर पर पुलिस ने चार दिन पूर्व हुए मारपीट के मामले में तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोतीलाल सरोज ने आरोप लगाया है कि 24 मई को पुत्र सुलेंद्र सरोज माधोसिंह बाजार से मजदूरी कर शाम को लगभग सात बजे घर लौट रहा था। त्रिलोकपुर नहर के पास स्थित गुलाब मौर्य के यहां किराये का मकान लेकर रहने वालों ने पुत्र सुलेंद्र को मारपीट कर घायल करने के बाद नहर में ढकेल दिया था। जानकारी होने पर घायल पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होते देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है। सुलेंद्र की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि मामले में सचिन धईकार निवासी ज्ञानपुर देहात, राजू धईकार निवासी जाठी-ज्ञानपुर, नान्हक गौतम निवासी त्रिलोकपुर-औराई और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।