फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एंबुलेंस-बाइक टक्कर में छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज-भदोही मुख्य सड़क पर शनिवार को दोपहर एंबुलेंस और बाइक में टक्कर होने से छात्र आलोक बिंद (20) निवासी अभोली की मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि आलोक बिंद बीएससी का छात्र था। वह भदोही के किसी अस्पताल में कार्य भी करता था। शनिवार को भदोही जाते समय फत्तूपुर-पिपरिस गांव के पास विपरित दिशा से आ रही एंबुलेंस की चपेट में आकर मौके पर दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक भदोही अजय सेठ ने कहा कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें