फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अवैध क्लीनिक पर केस, पांच दिन में चार पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कालीन नगरी में बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित करने वालों पर सख्ती बढ़ गई है। मंगलवार को औराई सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर एक क्लीनिक संचालक के खिलाफ मेडिकल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पांच दिनों में चार झोलाछप के खिलाफ कार्रवाई की गई। करीब 10 लोगों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद उन पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जिले में दो राजकीय जिला अस्पताल, छह सीएचसी, 17 पीएचसी संग 150 निजी क्लीनिक संचालित होते हैं। इसके अलावा छोटे बाजारों में बड़ी संख्या में अवैध ढंग से क्लीनिक का संचालन हो रहा है। इसके कारण अक्सर गलत इलाज से मरीजों की मौत हो जाती है। पिछले दिनों डीएम शैलेष कुमार ने ऐसे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, झोलाछाप पर कार्रवाई हो रही है। पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों ने डीएम के यहां प्रार्थना पत्र दिया कि घाटमपुर में अवैध क्लीनिक चल रही है। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष दूबे ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने पर मंगलवार को औराई के सीएचसी अधीक्षक कृष्णचंद्र दुबे ने औराई कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने क्लीनिक संचालक मेहीलाल सरोज के खिलाफ केस दर्ज किया। इसी तरह तीन दिन पूर्व कालिंजर मार्ग, संजय नगर, दशवंतपुर बाजार में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. आनंद कुमार, डॉ. रामजी और डॉ. बलिराम के खिलाफ सुरियावां थाने में मामला दर्ज हुआ था। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि अवैध क्लीनिक का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। गठित टीमें जांच कर रही है। रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें