फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छेड़खानी के आरोप में प्रधान समेत आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गुलौरी के प्रधान लालजी सहित आठ लोगों के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव निवासी एक महिला के देवर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की रात ग्राम प्रधान गलत नियत से उसके घर में घुस कर उसकी भाभी के साथ गलत हरकत की। मना करने के बावजूद जबरदस्ती करने लगे। शोर मचाने पर भाग गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद राम सजीवन उर्फ लहरी, रामचंद्र, जिलाजीत, सूरज, मुलायम यादव और जोगेश के साथ लाठी डंडे लेकर आए। गाली-गलौज की और ईंट पत्थर चलाने लगे। दबंगों ने उसे और उसकी भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें