फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रंप के फैसले के बाद पोर्ट और गोदामों पर 500 करोड़ के कालीन डंप, ई-मेल भेजकर रोक रहे माल

Sat, 05 Apr 2025 04:32 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद पोर्ट और गोदामों पर 500 करोड़ के कालीन डंप हो गए। ई-मेल भेजकर माल रोकने के लिए कहा जा रहा है। इससे कालीन खरीदारों और स्थानीय निर्यातकों में घबराहट की स्थिति है। 
विज्ञापन
कालीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को भारतीय वस्तुओं पर 26 प्रतिशत आयात शुल्क की घोषणा की। इसके बाद से कालीन खरीदारों और स्थानीय निर्यातकों में घबराहट की स्थिति है। अमेरिका के 100 से अधिक खरीदारों ने जिले के कालीन निर्यातकों को ई-मेल भेजकर माल रोकने के लिए कहा है।

विज्ञापन


इससे गोदामों और पोर्ट पर करीब 500 करोड़ का माल डंप हो गया है। इस तरह के लगातार ई-मेल आ रहे हैं। सभी 26 प्रतिशत आयात शुल्क को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयमैन कुलदीप राज वाटल ने कहा कि पहले ही दिन भारत के वाणिज्य मंत्रालय को अमेरिका के इस फैसले से पड़ने वाले प्रभाव से अवगत करा दिया है। हम सब इंतजार करो और देखने की मुद्रा में हैं। अभी तक इस मुद्दे का हल सामने नहीं आया है। कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी।

उन्होंने बताया कि अमेरिकी सरकार के फैसले के बाद गोदाम और पोर्ट पर 500 करोड़ का कालीन डंप हो गया है। भारत से 58 प्रतिशत कालीन और हस्तशिल्प का निर्यात अमेरिका को होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें