फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कालीन बुनकर की मौत,अज्ञात चालक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के बाबूसराय में सुबह लगभग 10.30 बजे हुए सड़क हादसे में कालीन बुनकर नरेश गौतम (40) निवासी कटका की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम औराई लालबाबू दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चक्काजाम करने जा रहे आक्रोशित ग्रामीणों के समझा-बुझाकर शांत कराया और पंचनामा कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। परिजनों ने बताया कि नरेश गौतम चार भाईयों में बड़ा और चार बच्चों का पिता है, जो बाबूसराय स्थित एक कालीन कंपनी में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार को सुबह वह किसी कार्य से वाराणसी-प्रयागराज हाईवे को पार कर रहा था। इसी बीच प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। घटना से नाराज लोग चक्काजाम करने जा रहे थे, लेकिन एसडीएम औराई ने लालबाबू ने समझा-बुझाकर चक्काजाम करने से रोक दिया। घटना के बाद चालक मय वाहन भागने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें