फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करता है कालीन उद्योग : गिरिराज सिंह

विज्ञापन
आगरा में कालीन देखते वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह । स्रोत सीईपीसी - फोटो : samvad
विज्ञापन
भदोही। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आगरा कारपेट क्लस्टर का दौरा किया। उन्होंने कालीन उद्योग की विस्तृत समीक्षा की। प्रमुख निर्यातकों के साथ संवाद किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के करघों को देखा। वहीं, कालीन बुनाई की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने बुनकरों से सीधे संवाद कर उत्पादन प्रणाली, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों और आजीविका से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने उत्पादन एवं उत्पादन-उपरांत तंत्र का व्यापक मूल्यांकन किया। कहा कि कालीन उद्योग एक श्रम-प्रधान क्षेत्र है, जो बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करता है। इस मौके पर सीईपीसी चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर, कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) डॉ. स्मिता नागरकोटी, ललित जैन, आरडी शर्मा, बलबीर शरण गोयल, अनुप गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें