फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन कारखाने में लगी आग, क्षति

Thu, 08 Sep 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार के वार्ड दो में मंगलवार की रात अबूझ हाल में एक कालीन कारखाने में आग लग गई। इससे उसमें रखा हजारों का कालीन जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर         काबू पाया गया। आशंका जताई      जा रही है कि शार्टसर्किट से         आग लगी। 
विज्ञापन

घोसिया के वार्ड दो निवासी रीता देवी पत्नी रमेश कुमार गौतम का वार्ड में ही कालीन कारखाना है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की  शाम कारखाना बंद कर सभी सो गए। देर रात कारखाने से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग जाग गए। 
शोरगुल मचाने के बाद पहुंचे लोगों ने कड़ी मेहनत कर आग को बुझाया, लेकिन तब तक कालीन बनाने वाले उपकरण और कई कालीन जल चुके थे। 
आग बुझाने के दौरान रमेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार           आंशिक रूप से झुलस गए। पीड़ित रमेश ने बताया कि एक लाख से अधिक का कालीन जल गया।     आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका, हालांकि आशंका जताया जा रहा है कि शार्टसर्किट से आग    लगा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें