फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन निर्यातक से दिनदहाड़े चार लाख की लूट

Sat, 18 Jun 2016 02:09 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर में पकरी तिराहे के समीप बदमाशों ने शुक्रवार को कालीन निर्यातक से चार लाख रुपये लूट लिए। निर्यातक पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर अपने प्रतिष्ठान की ओर जा रहा था। घटना के बाद भुक्तभोगी ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस कप्तान डॉ. अरविंद भूषण पांडेय और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई। बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, लेकिन देर शाम तक कोई खास तथ्य हाथ नहीं लगा था।  
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित आदर्श एक्सपोर्ट के मालिक सुभाष चंद्र  केशरी अपने भाई आशीष के साथ पल्सर बाइक से दोपहर नगदी लेने के लिए स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक गए थे। दोपहर 12 बजे वह बैग में चार  लाख रुपये लेकर कंपनी की ओर जा रहे थे। बकौल निर्यातक जब वे पकरी रेलवे फाटक की पटरियों पर से गुजर रहे थे तो सामने से एक पल्सर बाइक पर सवार दो लोग सीधे उनसे आकर सट गए और उनके गले में टंगे बैग के पट्टे को चाकू से काटकर लूट लिया और स्टेशन  रोड की ओर भागने लगे। भुक्तभोगी के अनुसार उसने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेज गति से फरार  हो गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस कप्तान पहुंचे और पूछताछ की। इसके बाद पीएनबी और उससे साथ लगे होटल शिराज में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला गया। बैंक के मुख्य प्रबंधक खुर्शीद अहमद ने उन्हें फुटेज दिखाए। एसपी ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें