फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन निर्यातक ने डीएम को सौंपा पांच लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई क्षेत्र के प्रमुख कालीन निर्यातक सूर्यमणि तिवारी ने बुधवार को पांच लाख का चेक डीएम आर्यका अखौरी को सौंपकर आक्सीजन प्लांट को शीघ्र चालू कराने का आह्वान किया। बताया कि कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में आक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को तरह-तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार मरीजों को सरकारी, निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा देने के बाद भी भागदौड़ से राहत नहीं मिल रही है। प्रशासन की ओर से जिले के तीन स्थानों पर लगने वाले आक्सीजन प्लांट से बड़ी राहत मिलेगी। प्लांट संचालन के लिए निजी और सांसद-विधायक मद से प्राप्त धन का सदुपयोग होगा। आने वाले दिनों में उनकी ओर से सहयोग जारी रहेगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें