फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराई सीएचसी में नहीं है बालरोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर ने जिले में भयानक रूप ले चुका है इससे निदान पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार दोनों पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। उधर तिसरे लहर की भी आशंका भी अब जताई जा रही है। जिससे निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं डावाडोल है।औराई सीएचसी में एक भी बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से तीसरी लहर में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बीच विशेषज्ञों ने तीसरी लहर आने की भी आशंका जताई है और इसमें मुख्य रुप से बच्चों के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है। अभी दूसरी लहर में ही कहर चुका स्वास्थ्य विभाग कितना तैयार है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है जिले में सीएचसी, पीएचसी स्वास्थ्य केंद्रों पर बाल रोग चिकित्सकों की कमी है, सरकारी अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ और सुविधाओं की किल्लत भविष्य की चुनौतियों को लेकर डरा रही है। बच्चों के उपचार और उनके मनोविज्ञान को समझने के लिए बाल रोग चिकित्सक भी काफी अहमियत रखते हैं। अगर दूसरी लहर की तरह कोरोना की तीसरी लहर भी अपना कहर बरपाती है तो औराई सीएचसी में उसे काबू करने के लिए एक भी बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। यहां न तो एक्सरे मशीन है और न ही अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था है। परिसर में मौजूद नवनिर्मित ट्रामा सेंटर को कोविड-19 का एल वन का अस्पताल बनाया गया है जिसमें वर्तमान समय में 35 बेड मौजूद हैं लेकिन एक भी बेड पर आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
सीएचसी औराई के चिकित्सा अधीक्षक डां अशफाक अहमद ने बताया कि अभी सीएचसी में कोई भी बाल रोग विशेषज्ञ नियुक्त नहीं डा.अशफाक ने बताया सीएचसी औराई में एक पद बाल रोग विशेषज्ञ का है वह भी वर्तमान में रिक्त चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें