इस मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब कालीन उद्योग के लिए घोषणाएं कर रहे थे तब विपक्ष उपहास उड़ा रहा था।
आज जब मार्ट का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है तो सैकड़ो कालीन निर्यातक, कांट्रैक्टर और मजदूर इसके साक्षी बने हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भदोही-मिर्जापुर फोरलेन और राजकीय बस अड्डा का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि मैंने वाराणसी में होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो भदोही में कराने का सपना देखा है। एकमा और सीईपीसी के लोग इस सपने को साकार कराने में सहयोग करें।
कहा मुख्यमंत्री भदोही के कालीन उद्योग के प्रति जितने गंभीर हैं यदि पूर्व के मुख्यमंत्री भी ऐसे होते तो आज कालीन उद्योग में इतनी समस्याएं न होतीं। आईसीयू से युक्त 100 शैय्या वाले राजकीय अस्पताल भी शीघ्र जनता को समर्पित करने का वादा किया।
विधायक ने कहा कि आप सबलोग सपा सरकार गठन से पूर्व की सड़कों के बारे में जानते हैं। आज जनपद के प्रमुख मार्गों का निर्माण हो जाना सपा सरकार का उद्यमियों के प्रति प्रेम दर्शाता है।
जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि मैं देखुंगा कि 16 माह के समय सीमा के भीतर इस मार्ट का निर्माण कार्य पूरा हो जाए। एसपी अनिल कुमार राय ने भी संबोधित किया।
समारोह का संचालन कर रहे एकमाध्यक्ष विनय कपूर ने मुख्यमंत्री और उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम लोगों को विश्वास नहीं था कि इतनी त्वरित गति से विकास कार्य आगे बढ़ेगा।
मंचासीन एकमा के पूर्व अध्यक्षों रवि पाटोदिया, हाजी शौकत अली, हाजी नसरुल्लाह अंसारी, पीसी जायसवाल, कैलाश बरनवाल आदि ने खुले मन से विधायक के प्रयासों की प्रशंसा की। समारोह के बाद आचार्य घनश्याम दूबे ने मंत्रों का जाप और मौलाना महफूज ने फातिहाख्वानी की।
अध्यक्षता निर्यातक कैलाश बरनवाल ने की। गुलामन अंसारी, शोभनाथ यादव, हाजी फिरोज वजीरी, शमीम अंसारी, प्रो.केके गोस्वामी, असलम महबूब, उमेश गुप्ता, पियूष बरनवाल, एसएस तिवारी, इस्तीयाक खां, दिलीप गुप्ता, जेपी गुप्ता, हाजी सौदागर अंसारी, एचएन मौर्य, हाजी अब्दुल सत्तार, भरतलाल मौर्य, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पन्नालाल यादव, हसनैन अंसारी, अलीशेर खां, राशिद बेग आदि मौजूद रहे।