फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपेट सिटी की बिजली व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के कारपेट सिटी और इंदिरा मिल फीडर की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। इसका मुख्य कारण मदारीपुर में रेलवे लाईन के नीचे से गुजरने वाले केबिल की खराबी है। महीनेभर हो गए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था कर दो से चार घंटे आपूर्ति की जा रही है। जिससे भदोही टाऊन की आधी आबादी समेत डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इंदिरा मिल फीडर और कारपेट सिटी फीडर से चौरी रोड, इंदिरा मिल, जमुनीपुर कालोनी, घमहापुर, जल्लापुर, काशीपुर, दरोपुर, बाजार सलाबत खां, रामसहायपुर, गौरियाना, नूरखांपुर, आलमपुर, बाजार सरदार खां, मलिकाना, पचभैय्या आदि मोहल्लों को बिजली सप्लाई होती है। उपभोक्तओं का कहना है कि 6-7 महीनों से इंदिरा मिल फीडर की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। लोगों को टुकड़ों में आपूर्ति की जा रही है। लोगों ने नए अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव से तत्काल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। पचभैय्या वार्ड के सभासाद दानिश सिद्दीकी ने बताया कि मदारीपुर में रेल पटरी के नीचे से केबिल इंदिरा मिल फीडर में गया है। यह केबिल बर्स्ट हो जाने के बाद से अब तक बन नहीं सका है। बताया कि महीनों से विभागीय अधिकारी कह रहे हैं कि केबिल बदलने के लिए रेलवे को लिखा गया है। जबकि यदि गंभीर प्रयास किए गए होते तो अब तक यह समस्या दूर गई होती।
दूसरी ओर शहर के मध्य अजीमुल्लाह चौराहे स्थित 400 केवी का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को फिर से फुंक गया। पांच दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद किसी तरह दूसरा लगाया गया था। इससे तकिया कल्लन शाह, मेन रोड, गुलाम ईसापुर, काजियाना समेत अन्य कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। हाल यह है कि 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी शनिवार की शाम तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका था ना ही बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

प्रभावित मोहल्लों के लोगों ने बताया कि बीते रविवार 18 जुलाई को ट्रांसफार्मर जला था। तीन दिन बाद किसी तरह बदला जा सका था। लोगों को ट्रांसफार्मर लाने के लिए मीरजापुर तक जाना पड़ा था। लेकिन मुश्किल से तीन दिन बाद फिर से फुंक गया। इस संबंध में एक्सईएन अभिषेक यादव ने कहा कि दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई जा रही है। देर रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें