बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से शुक्रवार को विकास भवन परिसर में स्वास्थ्य पोषण माह का जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया। इसमें बच्चों की बेहतर देखभाल पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्रा ने कहा कि पांच साल तक बच्चों की देखभाल महत्वपूर्ण होता है। कार्यकत्रियों से कहा कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें।
बच्चों को दिए जाने वाले विटामिन ए, नियमित टीकाकरण, हर माह ग्रोथ चार्ट, स्तनपान को प्रोत्साहन, आयोडीनयुक्त नमक के सेवन पर जोर देने के लिए कहा।
सीडीपीओ भदोही यामिनी रंजन पटेल ने मुख्य सेविकाओं और कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि धात्रियों को कई अहम जानकारी अब भी नहीं हो सकी है, जिसे वह गांव-गांव जाकर बताएं।
इस मौके पर डीपीओ नीलम मेहता, डीडीओ सुनील श्रीवास्तव, अनिल सिंह, गुलाब पाल आदि मौजूद रहे।