फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरी बैग में नि:शुल्क राशन पाकर कार्डधारकों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व विलंब से आपूर्ति विभाग को शासन से मिले कैरी बैग में नि:शुल्क राशन वितरण का शुभारंभ शनिवार को भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने किया। सुरियावां ब्लाक के भिखारीरामपुर में विधायक के हाथ कैरी बैग में प्रधानमंत्री अन्न गरीब कल्याण योजना का राशन मिलने पर चेहरे खिल उठे। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीबों का साथ-सबका विकास का नारा देकर अपने वादे पूरी कर रही है। जिसे विपक्ष सहन नहीं कर पा रहा है। 21 से 31 जुलाई तक कोटे की दुकानों से अंत्योदय, पात्र गृहस्थी कार्डधारक नि:शुल्क वितरण का लाभ ले रहे है। सूचना विभाग से प्राप्त होने वाला कैरी बैग तीन दिन विलंब से प्राप्त होने के कारण सभी कोटेदारों तक उपलब्ध नहीं हो सका। जैसे-जैसे बैग क्रमवार प्राप्त हो रहा है कार्ड धारकों में वितरण सुनिश्चित होता रहेगा। इस मौके पर एडीएम एसके मिश्रा, डीएसओ सीमा सिंह, आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शिवनारायण समेत बड़ी संख्या में सभ्रांतजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें