संवाद न्यूज एजेंसी
लालानगर, भदोही। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा के पास शनिवार को नीलगाय से टकराने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रतापगढ़ निवासी कार चालक राकेश कुमार यादव (34) सवारी लेकर वाराणसी जा रहे थे। वाहन जैसे ही लालानगर टोल प्लाजा क्रॉस कर आगे बढ़ी। इस बीच अचानक एक नीलगाय छलांग लगाकर सीधे गाड़ी के ऊपर आ गिरी।
इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक राकेश कुमार यादव के सिर पर चोट लगी। वहीं अन्य पांच को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने नीलगाय को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।