फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बंदी, गलियों में दवाओं का छिड़काव

विज्ञापन
ज्ञानपुर में बाजार बंद, नगर में किया गया ब्लीचिंग पावडर और चूने का छिड़काव। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सप्ताहांत की दो दिवसीय बंदी के दूसरे दिन रविवार को जिले के बाजार पूरी तरह बंद रहे। चाय-पानी तक की दुकानें नहीं खुलीं। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। बंदी में नगर निकाय प्रशासन ने नगरीय इलाके में जगह-जगह दवा का छिड़काव और सैनिटाइजेशन कराया। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सप्ताह के आखिरी दो दिन शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी निर्धारित की गई है। बंदी के दिन बाजार खाली रहने पर दवा छिड़काव और साफ-सफाई की गई। लिहाजा कालीन नगरी के बाजार रविवार को पूरी तरह बंद रहे। सड़कें सूनी रहीं और चौराहों-तिराहों पर सामान्य दिनों में दिखने वाली रौनक गायब रही। आने-जाने वाले लोग लोग चाय और पानी के लिए भी परेशान दिखे। पुलिस के जवान जगह-जगह मुस्तैद रहे। बल्कि कुछ स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। आने-जाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जा रही थी। उधर बंदी का दिन होने के कारण नगर निकायों में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर लोगों को महामारी के प्रति सतर्कता बरतने के लिए जरूरी नियमों की जानकारी दी गई। ज्ञानपुर नगर क्षेत्र में शीतल पाल तिराहे से लेकर ज्ञानपुर मुख्य तिराहे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र पर लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी गई। कुछ स्थानों पर दवा का छिड़काव भी कराया गया। यही हाल भदोही, गोपीगंज, घोसिया, सुरियावां, खमरिया, नई बाजार आदि नगरीय इलाकों का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें