समाजसेवी शंकराचारी दुबे के नेतृत्व में नागरिकों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने शहीद हुए सेना के जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
केंद्र सरकार से मांग किया कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कठोर कदम उठाया जाए। इस मौके पर विश्वास चतुर्वेदी, सियाराम यादव, विकास गोस्वामी,तेज प्रकाश पांडे, गोविंदम चौबे, पवन त्रिपाठी, राजेंद्र यादव, प्रवीण सिंह, मिठाईलाल गिरी, मंगला प्रसाद आदि मौजूद रहे।