फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड स्थित ककराही रेलवे गेट के पास बुधवार की देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के ककराही गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय पंकज (32) गोपीगंज किसी काम से आए हुए थे। वापस लौटते समय ककराही गेट के पास प्रयागराज से वाराणसी जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में छोटा और अविवाहित था। उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें