फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता और भी बढ़ा दी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को सभी पांचों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दो-दो बेड के आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। दो निजी नर्सिंग होम में 10-10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। वायरस को लेकर सभी चिकित्सकों की छुट्टियां भी अग्रिम आदेश तक रद्द कर दी गईं। कोरोना वायरस को लेकर सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर रोज मानीटरिंग कर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। कोरोना वायरस के मद्देनजर जिला अस्पताल ज्ञानपुर में 16 बेड और महाराजा बलवंत सिंह भदोही अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड पहले ही बन गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। बुधवार को सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर गोपीगंज, औराई, सुरियावां, भदोही और डीघ सीएचसी में दो-दो बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। सीएमओ ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जीवन दीप नर्सिंग होम भदोही और सूर्या ट्रामा सेंटर उगापुर में 10-10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। संबंधित वार्डों में कोरोना वायरस से संक्रमित और संदिग्ध को रखने की व्यवस्थाएं की गई है। बेड की जरूरत अधिक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सभी चिकित्सकों और प्रभारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें