फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी में घुसा नहर का पानी, आवागमन बाधित

विज्ञापन
कालोनी घुसा नहर का पानी, विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर पंचायत के पूर्वी सीमा पुरानी बाजार से घोपइला देवी मंदिर तक निर्माणाधीन कॉलोनी में नहर का पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को पानी की निकासी के लिए एकजुट होकर लोगों ने प्रदर्शन कर नगर और जिला प्रशासन से अविलंब उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नगर पंचायत में शामिल होने के बाद भी उक्त कालोनियों के विकास की ओर किसी का ध्यान न होने के कारण जटिल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणधीन से लेकर रिहायशी मकान तक पानी से प्रभावित हो गए हैं। इसके लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गत दिनों हुई बरसात का पानी जब तक सूखता तब तक नहर का पानी कालोनियों में पहुंच कर लोगों के सामने संकट पैदा कर दिया। लोगों ने कई बार ईओ, सभासद, तहसीलदार, एसडीएम यहां तक कि डीएम तक भी मामला पहुंचाया, लेकिन पानी को निकालने के लिए कोई कवायद शुरू करने की बात तो दूर स्थलीय निरीक्षण तक नहीं हो रहा है। लोगों ने बोर्ड की बैठकों में समस्या को शामिल कर स्थायी समाधान करने की मांग की। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन में पानी निकालने के लिए प्रयास नहीं किया गया तो मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में पीके मिश्रा, अवनीश कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पटेल, सुनील मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें