फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 546 गांव में लगेंगे शिविर, बनेगी किसान रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में एग्रीस्टैक योजना के तहत किसान रजिस्ट्री बनाने के लिए 546 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा। जिसमें किसानों की किसान रजिस्ट्री तैयार की जाएगी। 18 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले विशेष अभियान में प्रतिदिन हर ब्लॉक में चिह्नित किसी एक गांव में कृषि, राजस्व समेत अन्य विभाग की टीम पहुंचेगी। जहां किसानों से सभी अभिलेख लेने के बाद उसे सबमिट करेगी। मुख्य सचिव का पत्र आने पर कृषि विभाग अमली जामा पहनाने में जुटा है।
विज्ञापन

एग्री स्टैक के तहत जिले के हर खेत की आईडी बनेगी। इसके लिए किसान रजिस्ट्री होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का पात्र किसानों को लाभ मिलेगा। वैसे तो जून-जुलाई में उक्त योजना की शुरूआत की गई, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण मामला अधर में लटक गया।
अब 18 नवंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान के तहत किसान रजिस्ट्री बनाने का निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को सभी जिले में विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर इसको प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उप निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि 25 नवंबर तक 546 ग्राम पंचायतों की सूची तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

जिसके बाद प्रतिदिन चिह्नित गांव में शिविर लगाकर किसानों की किसान रजिस्ट्री तैयार कराई जाएगी। किसान रजिस्ट्री तैयार करने के लिए विकसित मोबाइल एप पर सभी गाटों को आधार से लिंक कराया जाएगा। इसमें किसान का नाम, पिता का नाम, सह खातेदार का नाम, गाटे में किसान का अंश, मोबाइल नंबर, ई-केवाईसी सभी रजिस्ट्री में दर्ज किया जाएगा। इससे किसान को आपदा एवं सूखा आकलन में फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में दो लाख 10 हजार किसानों रजिस्ट्री तैयार होगी। उनकी भू-अंकन, ईकेवाईसी सभी कार्य हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें