फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसविहीन होटल-ढाबा के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण में राजमार्ग के किनारे लाइसेंसविहीन होटल, ढाबा की संख्या बढ़ते ही खाद्य एवं सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो सोमवार से ही पूर्वी सीमा बाबूसराय और पश्चिमी सीमा ऊंज तक विभागीय टीम अभियान चलाएगी। रविवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय स्तर पर अब तक लगभग 50 होटल और ढाबा का पंजीकरण है। पंजीकरण कराने वालों को आधुनिक रसोई, खानपान, साफ-सफाई, पार्किंग, अग्निकांड के समय बचाव उपकरण, स्वयं का किचन शेड ही मान्य है। जून से अगस्त तक अभियान के सुस्त पड़ने पर लाइसेंसविहीन होटल, ढाबा, रेस्तरा, चाय-नाश्ता के प्रतिष्ठानों को खोलने की होड़ सी मच गई है। दिन के समय लाइसेंसविहीन होटल, ढाबा पर कुछ नहीं दिखता लेकिन रात के समय जगमगाहट के आगोश में नियमों की अनदेखी शुरू हो जाती है। पूर्व के दिनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं के समय विभाग पर सवाल उठाने वालों की कमी नहीं थी। अभियान में होटल, ढाबा, चाय-नाश्ता की दुकानों का पंजीकरण न मिलने पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें