फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के खिलाफ आवंटियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम शहरी आवास कालोनी के लोगों ने रविवार को नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि साफ-सफाई न होने से चारो तरफ गंदगी है। कई बार शिकायत के बाद भी सफाई नहीं हो सकी। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। जिलाधिकारी से मांग किया कि अविलंब सफाई कराकर समस्या का निदान कराया जाए। कहा कि पूरे कॉलोनी में गंदगी है। कभी सफाई नहीं कराई जाती। इसके साथ ही नालियों की सफाई न होने से बजबजा रही है। इससे एक ओर जहां लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है तो वहीं गंदगी व उससे उठते दुर्गंध से कालोनीवासियों में किसी भी समय संक्रामक बीमारी फैलने का भय सता रहा है। प्रदर्शन में समसुद्दीन, शहीदा, कशिश, नवीन कुमार, हसीमुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें