फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छुट्टा गोवंशों को पकड़ने का चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाख प्रयासों के बाद भी छुट्टा गोवंशों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नगर पंचायत में अब भी छुट्टा गोवंशों से राहगीरों को परेशानी उठानी होती है। लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखकर मंगलवार को सुरियावां नगर पंचायत की टीम ने मंगलवार को नगर में छुट्टा गोवंशों को पकड़ने का अभियान चलाया। नगर पंचायत की टीम को छुट्टा गोवंशों को पकड़ने में मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने कड़ी मशक्कत कर बाईपास रोड से गोवंशों को पकड़कर गोशाला पहुंचाया। ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि नगर में घूम रहे पशुओं को गोशाला पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें