चौरी। ममहर गांव में शुक्रवार की रात आशनाई के चक्कर में एक युवक को घर बुलाकर युवती के परिजनों ने बुरी तरह पीटा। लहूलुहान हालत में घर पहुंचने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने गैरेज संचालक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
औराई के भगौतीदासपुर निवासी रोहित प्रजापति (28) ममहर बाज़ार के एक मोटर मैकेनिक की दुकान पर काम करता है। वहीं एक युवती से उसको प्यार कर लिया। इसकी खबर चारों तरफ फैल गई तो उसने दुकान पर आना बंद कर दिया। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात उसे आरोपियों ने घर पर बुलाकर बुरी तरह पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। युवक लहूलुहान हालत में घर पहुंचा तो परिवार वाले पुलिस ने घायल युवक को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
युवक के पिता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मैकेनिक समेत चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकती तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आरोपियों के खिलाफ प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में धारा बढ़ाई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया गया है। मेडिकल आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।