फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 23 सीटों के लिए उप चुनाव 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले क पांच ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 23 सीटों पर उप चुनाव 20 दिसंबर को होगा। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग से पत्र आने के बाद अधिकारी चुनाव की तैयार में जुट गए हैं। इसके चुनाव रिक्त सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन 12 को किया जाएगा। अगले दिन 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 14 को नामवापसी और 15 को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। चुनाव से संबंधित सारे कार्य ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक होंगे।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉकों में ग्राम पंचायत के 546, जिला पंचायत के 26, बीडीसी सदस्य के 664 और 6800 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए बीते अप्रैल माह में मतदान हुआ था। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 14 हजार 328 लोगों ने दावेदारी की थी। हालांकि ग्राम पंचायत सदस्य के 23 सीट रिक्त रह गए थे। इन रिक्त सीटों पर उप चुनाव के लिए मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र जिले में मिला। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानिक डीएस शुक्ला ने बताया कि उप चुनाव को लेकर आयोग का पत्र आने के बाद तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। उप चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि औराई, ज्ञानपुर, डीघ, भदोही और सुरियावां ब्लॉक में रिक्त 23 सीटों के लिए 12 दिसंबर को नामांकन, 13 को नामांकन पत्रों की जांच, 14 दिसंबर को नाम वापसी, 15 दिसंबर को प्रतीक आवंटन, 20 को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें